गुडविल सोसायटी एवं अग्रवाल सम्मेलन का दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

मुजफ्फरनगर। गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दीपोत्सव (दीपावली मिलन) समारोह हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन गीतकार मुकुल दुआ ने किया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, संयोजक आलोक स्वरूप, विशिष्ट अतिथि शिव शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र साहनी तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद संगल, जिला कोषाध्यक्ष टोनी बिंदल, संयोजक मनोज जैन और बीएम गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सचिव होतीलाल शर्मा ने संस्था की ओर से किए जा रहे जनहित एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। बांसुरी वादन में मुकेश लाल एडवोकेट, निशांक जैन, निश्चिद जैन, मनीष भाटिया, परम कीर्ति शरण अग्रवाल, मुनेश सिंघल, अशोक शर्मा और अशोक कुमार गुप्ता ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं श्रीकृष्ण अग्रवाल की नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने तथा सात्विक आहार अपनाने की अपील की। उन्होंने स्वस्थ जीवन और अच्छे संस्कारों के महत्व पर भी विचार रखे।

समारोह में इंजीनियर लोकेश चंद्रा, विशाल गर्ग, अनिल गोपाल गर्ग, रामवीर सिंह, पीके गुप्ता, वेद प्रकाश मंगल, पंकज कुमार, गंगा प्रताप अग्रवाल, राजीव गोपाल अग्रवाल, राहुल शर्मा, सत्यपाल मित्तल, मनोज कुमार मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, एलके मित्तल, डॉ. डीके राठी, अरुण गोयल, एसके सिंघल, जितेंद्र चंदेल, सत्य प्रकाश रेशु, शरद गोयल, शिवकुमार संगल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts