गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप जरूरी, दर्जनों वाहनों पर लगाए टेप

शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने  के गन्ना परिवहन में लगे वाहनों के लिए रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य किया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे कि गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का परिवहन रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने के बाद ही किया जाए। साथ ही, इस व्यवस्था के प्रति किसानों और वाहन चालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अभियान चलाकर दर्जनों गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि रात के समय पीछे से आने वाले वाहन चालकों को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आसानी से दिखाई दें, इसके लिए रिफ्लेक्टिव टेप जरूरी है।

इसके अलावा किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। बैठक में गन्ने के परिवहन से जुड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गन्ने से लदा कोई भी वाहन—ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक या अन्य वाहन—बिना रिफ्लेक्टिव टेप के सड़क पर परिवहन नहीं करेगा।

परिवहन विभाग ने किसान संगठनों और वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा अन्य किसानों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का उद्देश्य रात के समय गन्ना लदे वाहनों की दृश्यता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts