भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से जानिए हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए किन आदतों से परहेज करना जरूरी है. इस तरह हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है.हाइपरटेंशन को हाई ब्लड प्रेशर भी कहा जाता है. यह एक ऐसी दिक्कत है जिसे समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो यह दिल की बीमारियों (Heart Disease) का खतरा बढ़ाती है और हार्ट अटैक की नौबत भी ला सकती है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसी चलते हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम के लिए कुछ टिप्स साझा किए हैं और बताया है कि हाई बीपी को बढ़ाने वाली कौन सी आदतें हैं. इन आदतों से बचकर हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.
तंबाकू और एल्कोहल से दूर
ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए और बढ़ने से रोकने के लिए तंबाकू और एल्कोहल के सेवन से बचना जरूरी है. इनका सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इसीलिए इनसे परहेज करना जरूरी है.
एक्सरसाइज है जरूरी
रोजाना एक्सरसाइज करने पर ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है. हफ्ते में कम से कम ढाई घंटे के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए.
ओवरवेट हैं तो घटाएं वजन
मोटापा हाई ब्लड प्रेशर के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. ऐसे में अगर आपका वजन ज्यादा है तो वजन कम करना जरूरी है.
नमक कम करना
नमक का सेवन कम करना जरूरी है. दिनभर में नमक का सेवन एक चम्मच तक सीमित करें. हाई सॉल्ट इंटेक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है इसीलिए नमक ज्यादा खाने से परहेज करना जरूरी है. Image Credits – Pexels
प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करना
प्रोसेस्ड फूड्स जैसे फ्राइज या बर्गर वगैरह हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करना जरूरी है.
नहीं दिखते हैं लक्षण
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण अक्सर ही नहीं दिखते हैं लेकिन यह कार्डियोवेस्कुलर बीमारियों का कारण बनता है. इसीलिए लाइफस्टाइल की बुरी आदतों को छोड़ना और अच्छी आदतें अपनाकर ब्लड प्रेशर को मैनेज करना जरूरी है.















