आंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद.

अगर तीनों चीजों देखा जाए तो आंवला सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें फल का पूरा हिस्सा और फाइबर मिलता है. बाकी पाउडर और जूस में मिलावट की जा सकती है. अगर खुद पाउडर बना रहे हैं या जूस निकाल रहे हैं तो इसे खाना भी बेस्ट हो सकता है. बदलते मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. इस दौरान डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों. इसी लिस्ट में आंवला भी शामिल है. यह एक ऐसा ही फल है, जिसमें विटामिन सी और कई बायोएक्टिव कंपाउंड अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. बाबा रामदेव के मुताबिक, आंवले में पॉलीफेनॉल और विटामिन सी मौजूद होते हैं, जो इसकी एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाने का काम करते हैं. लेकिन सवाल यह है कि बदलते मौसम में आंवले को फल, जूस या पाउडर किस तरह लेना ज्यादा बेहतर है? योग गुरु बाबा रामदेव भी आंवले को अपनी सेहत से जुड़ी एक अहम चीज मानते हैं. वहीं, आंवले से बनी चीजें हेल्थ को कई तरह के फायदे देने के काम करती हैं. बस इसे सही मात्रा और सही तरह से खाना आपको आना चाहिए.

आंवले के फायदे क्या हो सकते हैं? 

आंवला पोषक तत्वों के साथ-साथ पॉलीफेनॉल और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड से भरपूर होता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों और फायदे को लेकर कई रिसर्च भी की गई हैं. इन चीजों में आंवला को पेट, बाल और स्किन के लिए काफी अच्छा बताया गया है.

फ्रेश आंवला खाना क्यों हो सकता है बेहतर?

अगर आपको बाजार में फ्रेश आंवला आसानी से मिल रहा है तो पूरे फल के तौर पर इसे खाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. फल खाने से आपको आंवले के साथ उसका नेचुरल फाइबर भी मिलता है. इसे धोकर सीधे खाया जा सकता है या काटकर सलाद में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, स्वाद ज्यादा खट्टा लगे तो इसे खाने के साथ भी लिया जा सकता है.

आंवला जूस कब हो सकता है बेहतर? 

जिन लोगों को आंवला खाना पसंद नहीं है, उनके लिए आंवला जूस बेस्ट हो सकता है. बाजार में मिलने वाले आंवला जूस में ब्रांड के हिसाब से सामग्री और पोषण अलग-अलग हो सकते हैं. जैसे पतंजलि के आंवला दूसरे ब्रांड के जूस से अलग हो सकता है.

आंवला पाउडर कब हो सकता है बेहतर? 

आंवला पाउडर उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जिन्हें रोजाना फल खाना पसंद नहीं. आप इसे पानी, स्मूदी या खाने में मिलाकर भी खा सकते हैं. लेकिन पाउडर और आंवला को एक जैसा नहीं कहा जा सकता. प्रोसेसिंग और स्टोरेज के दौरान पोषक तत्वों की मात्रा इफेक्ट हो सकती है. इसलिए अगर फ्रेश आंवला खा सकते हैं तो खा लेना बेस्ट है.

बाबा रामदेव आंवले को लेकर क्या कहते हैं?

योग गुरु बाबा रामदेव लंबे समय से आंवले को अपनी योग और आयुर्वेद से जुड़ी चीजों में शामिल करते रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाने से काफी फायदा हो सकता है. हालांकि, बाबा रामदेव की किसी सलाह को अपनाते समय यह समझना जरूरी है कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.

आंवला फल, जूस या पाउडर… किसे सेलेक्ट करना होगा बेस्ट?

अगर तीनों चीजों देखा जाए तो आंवला सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसमें फल का पूरा हिस्सा और फाइबर मिलता है. बाकी पाउडर और जूस में मिलावट की जा सकती है. अगर खुद पाउडर बना रहे हैं या जूस निकाल रहे हैं तो इसे खाना भी बेस्ट हो सकता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts