ताजमहल की सुरक्षा होगी और मजबूत, 500 मीटर दायरे में लगेंगे 90 अत्याधुनिक कैमरे.

आगरा। विश्वप्रसिद्ध स्मारक ताजमहल और उसके आसपास के सुरक्षा घेरे को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। विश्व धरोहर ताजमहल के 500 मीटर परिक्षेत्र में 90 अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 2.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।नई सर्विलांस व्यवस्था के लागू होने के बाद ताजमहल के आसपास आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर और मजबूत होगी। अत्याधुनिक कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पहचान और उस पर तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने के इस कदम का उद्देश्य ताजमहल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाना है। कैमरों की स्थापना से सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी रखने में सहूलियत होगी।

बताया गया है कि पूरी परियोजना को छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद ताजमहल के 500 मीटर क्षेत्र में सुरक्षा निगरानी का दायरा पहले की तुलना में काफी व्यापक और आधुनिक हो जाएगा।ताजमहल देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के साथ स्मारक की सुरक्षा को लेकर भी लगातार तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। 90 नए अत्याधुनिक कैमरों की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts