शाहपुर। सोशल मीडिया पर बजरंग दल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवक को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी आकिल पुत्र साबिर द्वारा 13 जून को एक वीडियो जारी कर बजरंग दल के संबंध में आपत्तिजनक बातें कही गई थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी गजेंद्र चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।























































