हैदरपुर वेटलैंड में वर्ल्ड वेटलैंड डे का आयोजन

मुजफ्फरनगर के हैदरपुर वेटलैंड में वर्ल्ड वेटलैंड डे मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पक्षी और प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पक्षियों की विविध प्रजातियों को पहचानना और वेटलैंड संरक्षण के महत्व को समझाना था।कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ब्लॉक जानसठ की वार्डन अनिता सोलंकी, शिक्षक वंदना, नेहा, छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। सुबह अतिथि, गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी, ईडीसी सदस्य और छात्राएँ उपस्थित रहीं।

करीब 11 बजे रोमांचक बर्ड वाचिंग कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने ब्ल्यू जाय, बुलबुल, सारस, डार्टर समेत कई पक्षियों को देखा। विशेषज्ञों ने पक्षियों को पहचानने के हुनर भी सिखाए।कार्यक्रम में संरक्षणवादियों और पर्यावरण प्रेमियों की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान वेटलैंड संरक्षण के महत्व और उसके लिए जरूरी उपायों पर भी चर्चा की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts