बंगाल में हिंदू-मुस्लिम विवाह समेत 13 मैरिज एक्ट खत्म कर बनेगा एक कानून,

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। UCC का मसौदा तैयार करने के लिए गठित ड्राफ्टिंग कमेटी की पहली बैठक गुरुवार को दिल्ली में होगी। बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए संभावित कानूनी ढांचे और रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

प्रस्तावित UCC के तहत अलग-अलग समुदायों से जुड़े करीब 13 मैरिज एक्ट की जगह एक समान कानून लाने की तैयारी की जा रही है। नए कानूनी ढांचे में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता, बच्चों की कस्टडी और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे मामलों के लिए सभी समुदायों पर समान नियम लागू करने का प्रस्ताव है।

UCC के मसौदे में लैंगिक समानता और धर्म-तटस्थता को प्रमुख आधार बनाए जाने की बात कही जा रही है। ड्राफ्टिंग कमेटी विभिन्न कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कर पश्चिम बंगाल के लिए UCC का विस्तृत रोडमैप तैयार करेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts