स्वच्छ सर्वेक्षण में बांदा नगर को प्रथम पायदान पर लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

बांदा। सोमवार को शासन की मंशा अनुरूप जिलाधिकारी, जे0रीभा के निर्देशानुसार बांदा नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये जाने की संकल्पना को साकार किये जाने की दिशा में और स्वच्छ सर्वेक्षण में बांदा नगर को प्रथम पायदान पर लाने हेतु आज महर्षि बामदेव सभागार, कलेक्ट्रेट बांदा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बांदा कुमार धर्मेन्द्र की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नोएडा से पधारे गार्बेज क्लीनिक के जनक एवं छत्तीसगढ़ प्रान्त के अम्बिकापुर शहर को स्वच्छता मॉडल के रूप में राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने एवं राष्ट्रपति से पुरूषकृत कराने वाले विशेषज्ञ प्रवीण नायक द्वारा कार्यशाला में प्रभावी कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा पृथककरण, गीले कूड़े से कम्पोस्ट तैयार करने, अपशिष्ट, सूखे कूड़े को पृथक-पृथक कर मूल्यवान संशाधन के रूप में विकसित किये जाने, स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन सम्बन्धी विषयों की विस्तृत प्रस्तुति की गयी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनपद बांदा में स्वच्छता प्रबंधन प्रणाली को वैज्ञानिक पद्धति से अधिक सुदृण बनाने हेतु कचरा पृथककरण, डोर-टू-डोर संग्रहण अपशिष्ट से संशाधन निर्माण तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाकर बांदा को प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी नगर बनाया जा सकें। नगर पालिका परिषद बांदा स्वच्छता एवं जनसहभागिता को सशक्त करते हुये इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर रूप से करती रहेगी। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा श्रीचन्द जी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बांदा, अपर जिलाधिकारी (नमामी गंगे) बांदा, डिप्टी कलेक्टर बांदा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू द्वारा उपस्थित सभी सफाई नायको को समस्त वार्डा में प्रभावी एवं शत-प्रतिशत कूड़ा कलैक्शन किये जाने हेतु जानकारी दी।
कार्यशाला में उपस्थित जनपद बांदा के समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका बांदा के समस्त वार्डा के सम्मानित सभासदगण, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान लिपिक केदारनाथ, स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेस्डर राहुल जैन, स्वच्छ भारत मिशन जियो स्टेट धीरज सिंह, एस0डी0 सेवा संस्थान, एन0जी0ओ0 की महिला सदस्य एवं पालिका के समस्त सफाई नायक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय जिला कार्यक्रम प्रबंधन अभिषेक खरे द्वारा किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts