दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका, दुकानों तक पहुंची आग

राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके से आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं, और इलाके में दहशत फैल गई।

धमाके की सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) की टीमें पहुंच गई हैं और घटनास्थल की छानबीन में जुटी हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी हताहत की खबर नहीं है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और लोगों से अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया है। जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावनाओं की पड़ताल की जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts