कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, निष्ठा से करें सेवा: सतीश महाना

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना दो दिवसीय प्रवास पर जनपद मुज़फ्फरनगर पहुंचे हैं। शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम जाते समय वे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के निवास ग्राम भोपा पर रुके। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद चंदन सिंह चौहान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मीरापुर विधायक मिथलेश पाल भी उपस्थित रहे। सभी ने अंगवस्त्र, हनुमान जी की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

सतीश महाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं और उन्हें निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला मंत्री वैभव त्यागी, मंडल अध्यक्ष संजय कोरी, अरुण पाल, जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह, विजय राठी, संजय राठी, पंकज माहेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts