लड़की से मिलने पर युवक की पोल से बांधकर पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार


राजगढ़ (अलवर)। रैणी थाना क्षेत्र के डेरा गांव में युवक को बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि घटना 31 मार्च 2025 की है, जब धीरज बैरवा नामक युवक डेरा गांव आया था।

पीड़ित पक्ष की ओर से प्रकाश चंद ने मामला दर्ज करवाया कि गांव के कुछ लोगों ने धीरज के साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे पहले रैणी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ही धीरज की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए देवाराम बैरवा और सरोज देवी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धीरज गांव में एक लड़की से मिलने उसके घर गया था, जिसे लड़की की दादी ने देख लिया। इसी बात को लेकर नाराज होकर परिजनों ने उसे पोल से बांधकर पीटा था। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts