मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत हुआ महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी अहलावत एकेडमी

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत अहलावत एकेडमी के परिसर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट समिति के सदस्य वेदपाल सिंह, रंजन अहलावत और दयानंद अहलावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह, टूर्नामेंट आयोजकगण सोनू अहलावत, मोनू अहलावत और विवेक सरोहा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक कदम बताया।टूर्नामेंट में कुल चार टीमों — AGV Queens, Runway Blasters, Big Bashers और Victorious Riders — ने हिस्सा लिया। आज के रोमांचक मुकाबले में Runway Blasters और Big Bashers के बीच मैच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए Big Bashers की टीम ने जीत हासिल की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन जज़्बा और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान पर उत्साह का माहौल बना रहा। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मविश्वासी और स्वतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें ताकि समाज में अपनी एक सशक्त पहचान बना सकें।मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के आयोजन महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण की भावना को और मजबूती मिलेगी।अहलावत एकेडमी में आयोजित यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज के विकास में योगदान दे सकती हैं। टूर्नामेंट के समापन पर सभी प्रतिभागी टीमों और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा मिशन शक्ति अभियान को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts