मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण, दी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

मुज़फ़्फरनगर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां उपस्थित चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा आशा कार्यकर्ताओं से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, टीकाकरण की स्थिति, ओपीडी संचालन, दवा वितरण व्यवस्था, तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. तेवतिया ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कोई भी व्यक्ति उपचार के अभाव में परेशान हो।

उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित स्वास्थ्य परामर्श के साथ आवश्यक दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि आने वाले आरोग्य मेलों में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के लिए व्यापक प्रचारप्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों को मेलों की तारीख, स्थान और सेवाओं की जानकारी दी जानी चाहिए ताकि अधिकतम लोग निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल की उचित व्यवस्था करने और आवश्यक औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था का भी परीक्षण किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मरीजों का डेटा सही तरीके से दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी सुचारू रूप से की जा सके। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की जो नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में घरघर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला जनता और सरकार के बीच एक सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे केवल स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो रही हैं बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी टीम भावना से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेलों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि जनता को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts