सर्वखाप पंचायत की तैयारियों को लेकर पंचायत आयोजित

शाहपुर। ऐतिहासिक गांव सोरम में 16 नवम्बर से 18 नवम्बर तक होने वाली त्रिदिवसीय सर्वखाप पंचायत की तैयारियों को लेकर गांव रसूलपुर जाटान में एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान के अलावा खाप के थांबेदार व जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। पंचायत में तय किया गया कि सर्वखाप पंचायत में आने वाले दूर दराज के अतिथियों के खाने व ठहरने की सभी जिम्मेदारी सभी लोग मिलजुलकर निभाएंगे। पंचायत में भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि गांव सोरम में 16 से 18 नवम्बर तक होने वाली तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत में दूर दराज व आसपास के गांवों के हजारों लोग पंहुचेंगे । यह पंचायत बालियान खाप के मान सम्मान की बात है। बालियान खाप के सभी लोगो की जिम्मेदारी है कि वे सहयोग करे। पंचायत में आने वाले लोगो के ठहरने व खाने की सभी बातों का हम सबको ध्यान रखना है। यह काम आप सबके सहयोग से ही होगा। इसलिये हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोग सहयोग करे। सर्वखाप पंचायत में सामाजिक मुद्दों पर गहन चिंतन करने के बाद अहम फैसले लिए जाएंगे। भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सर्वखाप पंचायत ऐतिहासिक होगी जिसमें समाजिक सुधार के मुद्दों पर गहन चिंतन करने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सर्वखाप पंचायत को सफल बनाने व उसकी व्यवस्था को बनाने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने भी सर्वखाप पंचायत की तैयारियों को लेकर सभी से सहयोग की अपील की। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी ब्रह्मसिंह व संचालन बिजेंद्र सिंह रसूलपुर जाटान ने किया। इस दौरान सतेंद्र प्रधान, बिजेंद्र सिंह, बबलू सिंह, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर प्रधान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, थाम्बेडर मांगेराम, जितेंद्र बालियान, मनीष बालियान, बिजेंद्र सिंह, देशपाल , विकास, बलिंद्र आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts