राजगढ़ के सकट ग्राम में 21 शिवलिंगों पर सामूहिक रुद्राभिषेक, विश्व शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना

राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सकट ग्राम में नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम राम एवं श्याम वीर हनुमान मंदिर में रविवार को जय हनुमान जन उपयोग सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने 21 शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए और भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत, दूध, शहद, जल और बिल्वपत्र से किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि यह अनुष्ठान बांदीकुई के एक परिवार द्वारा विश्व शांति, क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के लिए आयोजित किया गया। विद्वान पंडितों ने रुद्राभिषेक को एक अत्यंत शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान बताते हुए कहा कि यह कालसर्प दोष निवारण, ग्रह क्लेश दूर करने, रोग कष्ट से मुक्ति, व्यापार और वंश वृद्धि, तथा सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार में सहायक होता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts