मालाखेड़ा। प्रसिद्ध लोक देवता भर्तृहरि बाबा मंदिर प्रांगण में स्थानीय भक्तों और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दायमा के नेतृत्व में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ का उद्देश्य सरकार और प्रशासन का ध्यान मंदिर व आसपास के सांस्कृतिक केंद्रों की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित करना था। उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्षों से मंदिर विकास कार्य ठप हैं, सड़कें टूटी हुई हैं और भक्त मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धर्म के नाम पर वोट तो लेती है लेकिन वास्तविक सुधार के लिए कदम नहीं उठाती। कार्यक्रम में हरिओम गुर्जर, लेखराज योगी, कृष्ण चन्देला, कैलाश घांघल, बलराम सैनी, हरिसिंह गिराठी, दीपक शर्मा, आकाश वर्मा, जय यादव, दिलीप गिराठी, हेमसिंह प्रजापत, संतोष योगी, रवि सैनी, कार्तिक शर्मा और सुरेश जांगिड सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने आहुति देकर सरकार और प्रशासन को जनता की समस्याओं पर संज्ञान लेने का संदेश दिया।















