दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज,

दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर से ही मौसम खुशनुमा हो गया है. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. बता दें कि बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल-बेहाल था. हालांकि, अब बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी भी चल रही है. काले बादलों ने दिल्ली-NCR को अपने आगोश में ले लिया है, जिससे की दिन में ही रात जैसा मौसम हो गया है.नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को मौसम नहीं अचानक करवट ले ली. सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए. मौसम इतनी तेजी से बदला कि कुछ ही घंटों में बारिश होने लगी और गर्मी का एहसास राहत में बदला गया. इसके दिल्ली में भी तेज आंधी, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो रही है, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है.

बारिश का येलो अलर्ट

कई दिनों बाद लोगों से गर्मी से राहत की सांस ली. कई जगहों पर पहले धूल भरी आंधी चली, जिससे विजिबिलिटी काम हो गई हो गई थी. हालांकि, बाद में बारिश से धूल भरी आंधी के असर को खत्म कर दिया. मौसम विभाग ने आज दिनभर दिल्ली-NCR के आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान आंशिक रूप से काले बादलों से घिरा रहेगा.गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की बारिश होगी, और तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक तक रहेगी, जो कि दोपहर बाद 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts