मुजफ्फरनगर: अटल आवासीय विद्यालय के नए सत्र का वर्चुअल शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्रों का सम्मान.

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर |अटल आवासीय विद्यालय के द्वितीय शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वागत गीत, कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अतिथि, और श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सहारनपुर मण्डल के जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के शुभारंभ को श्रमिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम बताया। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने अटल आवासीय विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा की जानकारी दी और छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या ज्योति मखीजा ने धन्यवाद ज्ञापित करके किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts