मुज़फ्फरनगर में एआरटीओ सुशील मिश्रा की सख्त कार्रवाई, ओवरलोड वाहनों पर 8 लाख रुपये का जुर्माना

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर |शासन के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सुशील कुमार मिश्रा द्वारा सख्ती से लागू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर करीब एक दर्जन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई और लगभग 8 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।सुशील कुमार मिश्रा के इस सख्त रुख के चलते ओवरलोड वाहन चालकों में भारी दहशत फैली हुई है। कार्रवाई से बचने के लिए बड़े वाहन चालक अपने वाहनों को मार्गों के किनारे खड़ा करके अभियान समाप्त होने की जानकारी जुटा रहे हैं। एआरटीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहन सड़कों पर नहीं चलने दिए जाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने एक मैजिक गाड़ी को भी सीज किया, जिसके कागजात पूरे नहीं थे।सुशील मिश्रा ने यह भी कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करेगा, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts