केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन, होली मिलन समारोह में हुए शामिल

राजगढ़ (अलवर)। केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के पिनान में पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया और होली मिलन समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता बन्नाराम मीना के नेतृत्व में उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साफा पहनाने की बजाय पुस्तक भेंट करने की आदत डालनी चाहिए। संतान को योग्य बनाने के लिए माता-पिता को मेहनत करनी जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और भविष्य में और अधिक विकास योजनाएं लाने की संभावना जताई।

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महिलाओं और पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर होली खेली। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts