U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान.

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने आगामी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 9 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान में दो अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच एक से ज्यादा मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.पाकिस्तान ने दिसंबर 2025 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में भारत को हराकर दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. अब बतौर डिफेंडिंस चैंपियन पाकिस्तान अंडर-19 की टीम अपने खिताब का बचाव करने मैदान पर उतरेगी. आइए एक नजर डालते हैं अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल पर.

अंडर-19 एशिया कप 2026 का फॉर्मेट

अंडर-19 एशिया कप 2026 में हिस्सा ले रहीं 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा यूएई और नेपाल को रखा गया है. वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मलेशिया को शामिल किया गया है. ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को होगा.

टूर्नामेंट के सभी 15 मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे. फाइनल को छोड़कर बाकी सभी मैचों के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का आयोजन 50 ओवर के प्रारूप में होगा, जैसा कि 2025 में यूएई में खेले गए संस्करण में भी हुआ था.

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल.

ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मलेशिया.

8 नवंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें ओमान के ओसीए ग्राउंड 1 में आमने-सामने होंगी. ग्रुप-ए में शामिल दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा, जिसपर दुनिया भर की नजरें टिकी होंगी. भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें पिछले साल भी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ी थीं.दिसंबर 2025 में दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेले गए खिताबी मुकाबले में फरहान यूसुफ की कप्तानी वाली पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को 191 रनों से हराकर अपना दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता था. अब भारतीय टीम के पास 2026 संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में पिछली हार का बदला देने और टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने का मौका होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

अंडर-19 एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच मुकाबला स्थान तारीख समय (IST)
1 श्रीलंका U19 बनाम मलेशिया U19 OCA ग्राउंड 2 5 नवंबर सुबह 10:30 बजे
2 बांग्लादेश U19 बनाम अफगानिस्तान U19 OCA ग्राउंड 1 5 नवंबर सुबह 10:30 बजे
3 पाकिस्तान U19 बनाम UAE U19 OCA ग्राउंड 2 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे
4 भारत U19 बनाम नेपाल U19 OCA ग्राउंड 1 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे
5 अफगानिस्तान U19 बनाम मलेशिया U19 OCA ग्राउंड 2 7 नवंबर सुबह 10:30 बजे
6 श्रीलंका U19 बनाम बांग्लादेश U19 OCA ग्राउंड 1 7 नवंबर सुबह 10:30 बजे
7 UAE U19 बनाम नेपाल U19 OCA ग्राउंड 2 8 नवंबर सुबह 10:30 बजे
8 भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 OCA ग्राउंड 1 8 नवंबर सुबह 10:30 बजे
9 बांग्लादेश U19 बनाम मलेशिया U19 OCA ग्राउंड 2 9 नवंबर सुबह 10:30 बजे
10 श्रीलंका U19 बनाम अफगानिस्तान U19 OCA ग्राउंड 1 9 नवंबर सुबह 10:30 बजे
11 भारत U19 बनाम UAE U19 OCA ग्राउंड 2 10 नवंबर सुबह 10:30 बजे
12 पाकिस्तान U19 बनाम नेपाल U19 OCA ग्राउंड 1 10 नवंबर सुबह 10:30 बजे
13 सेमीफाइनल: A1 बनाम B2 OCA ग्राउंड 2 12 नवंबर सुबह 10:30 बजे
14 सेमीफाइनल: B1 बनाम A2 OCA ग्राउंड 1 12 नवंबर सुबह 10:30 बजे
15 फाइनल OCA ग्राउंड 2 14 नवंबर सुबह 10:30 बजे
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts