बिडोली में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, पांच साल से निर्माण का इंतजार.

शामली। बिडोली सादात में बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे रास्ते में कीचड़ जमा हो जाती है। करीब 200 मीटर लंबा यह रास्ता पिछले पांच साल से कच्चा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है।बुधवार को ग्रामीण सलीम पुत्र चंदा, नदीम उर्फ भूरा, मुरसलीन, गुरदयाल, सुहेल सिद्दीकी, फैजान और हाफिज इनाम सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां से ट्रैक्टर निकालने पर वह कीचड़ में धंस जाता है। मोटरसाइकिल से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को मजबूरी में अपनी बाइक पड़ोसियों के घर खड़ी करनी पड़ती है, जिसके बाद वे पैदल अपने घरों तक पहुंचते हैं।

खुद पैसे इकट्ठा कर डाली मिट्टी

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते की समस्या से निजात पाने के लिए वे दो-तीन बार खुद पैसे इकट्ठा करके गली में मिट्टी डलवा चुके हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने खर्च पर सड़क पर ईंटें नहीं लगवा सकते। ग्रामीणों का कहना है कि वे मजदूरी और सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण कराना उनके लिए संभव नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस समस्या का सामना करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए सड़क का निर्माण कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts