आगरा मेट्रो की ट्रेन पहुंची सदर बाजार, 3 किलोमीटर डाउन लाइन पर सफल ट्रायल.

आगरा। आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। डिपो एंट्री लाइन से सदर बाजार स्टेशन तक करीब 3 किलोमीटर लंबी डाउन लाइन पर मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया गया।मॉल रोड पर पहली बार मेट्रो ट्रेन को दौड़ते देखकर स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया। सड़क पर मेट्रो की आवाजाही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।दूसरे कॉरिडोर पर ट्रायल रन को मेट्रो परियोजना की प्रगति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस ट्रायल के जरिए संबंधित ट्रैक पर ट्रेन के संचालन का परीक्षण किया गया।

सदर बाजार तक मेट्रो पहुंचने से बढ़ी उम्मीदें,आगरा मेट्रो के विस्तार से शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने और यात्रियों की आवाजाही आसान करने की उम्मीद है। हालांकि, इस ट्रायल के बाद इस हिस्से पर नियमित यात्री सेवा कब शुरू होगी, इसे लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts