भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान दो शातिर चोर लुटेरे वांछित अभियुक्त घायल गिरफ्तार।
अभियुक्तगण के कब्जे से दो तमंचा मय दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साईकिल भी पुलिस ने की बरामद। जनपद में शातिर चोर लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपीली राव व प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह थाना नई मण्डी के नेतृत्व में, नई मण्डी पुलिस की भोपा पुल के पास जंगल में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान। दो शातिर चोर लुटेरे अभियुक्तगण को घायल गिरफ्तार किया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2 तमंचा मय 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस व 1 मोटर साईकिल बरामद किए गए हैं, घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायल गिरफ्तार की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा भोपा पुल के पास चेंकिग कर कर रही थी। तभी 1 मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया । मोटर साईकिल सवार मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर झाड- झुण्डो में छिपकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे,बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस,1 मोटर साईकिल की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।















