सरकारी कंपनियों ने बांटा 1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड, निवेशकों को हुआ फायदा देश की इकोनॉमी मजबूती से आगे बढ़ रही है. हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार FY2023-24 भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार 8.2% रही है. जिसके चलते सभी सरकारी कंपनियों का कुल नेट प्रॉफिट FY24 में 44.3% बढ़कर ₹5.3 लाख करोड़ हो गया है. इसका फायदा निवेशकों को भी हुआ है. PSU ने पिछले वित्त वर्ष लगभग ₹1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड बांटा है. सरकारी कंपनियों की ऑर्डर बुक भी मजबूत है.















