रामोजी फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव को शनिवार को निधन हो गया. उनका हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज जारी था. बताया गया है कि सुबह करीब 3.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. रामोजी राव दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म निर्माता थे. उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था. रामोजी राव ने 1996 में फिल्म सिटी को बसाया था. जो आज एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है.
1996 में बसाई थी रामोजी फिल्म सिटी, दुनियाभर में है नाम
दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म निर्माता और पद्मविभूषित रामोजी राव ने इस फिल्म सिटी को 1996 में बसाया था। फिल्म निर्माण से जुड़ी मुश्किलों को देखते हुए उन्होंने ऐसी फिल्म सिटी की कल्पना की थी, जिसमें ऐसा कहा जाता है कि फिल्म मेकर यहां सिर्फ स्क्रिप्ट लेकर आते और बनी हुई फिल्म लेकर वापस जाते हैं। यहां हर साल करीब 200 फिल्मों की शूटिंग होती है। अब तक यहां करीब 2000 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
इसमें हिंदी, भोजपुरी, तेलगू, तमिल, कन्नड़, मल्यालम, बंगाली, उड़िया और अन्य भाषाओं की फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों में यहां कृष-3, जय हो, रोबोट, किस्मत कनेक्शन, सरकार राज, गोलमाल, हिम्मतवाला, चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले आदि शामिल हैं। बाहुबली फिल्म के दोनों हिस्सों की शूटिंग यहीं पूरी हुई थी।















