अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में फायरिंग के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने के एएसआई अजय शर्मा ने जानकारी दी कि यह घटना 3 फरवरी को सिटी हॉस्पिटल के पास हुई थी।
घटना के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और दो महिलाओं से गाली-गलौज करने लगे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी शमशेर सिंह उर्फ बच्ची, निवासी नौगांव, और अमीर उर्फ अमीरी, निवासी झाहनपुर की ढाणी, थाना गोविंदगढ़, को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि आरोपी शमशेर के खिलाफ करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विभिन्न अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।















