गलतफहमी में दो पक्षों में झगड़ा, लाठी-डंडों से हमला,

अलवर जिले के सटे खैरथल जिले के ग्राम हरसोली में गलतफहमी के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक आकाश ने बताया कि उसके पिता राजाराम और पूर्व सरपंच नवल सिंह के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। नवल सिंह को शक था कि राजाराम और हरसोली के उनके रिश्तेदार उसकी पत्नी को भड़काते हैं, जिससे वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसी शक के आधार पर नवल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ राजाराम के घर पहुंचा और मारपीट करने लगा।

आकाश ने बताया कि नवल सिंह और उसके साथियों के पास लाठी, डंडे और तलवार जैसे हथियार थे। झगड़े में राजाराम, मनोज और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर आकाश ने नवल सिंह, उसके बेटे रोहित, मोहित, जीजा और अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं।

इसके अलावा, आकाश ने यह भी बताया कि नवल सिंह शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। हालांकि, नवल सिंह और उसके परिवार का मानना था कि हरसोली के लोग उसकी पत्नी को भड़का रहे हैं। इसी गलतफहमी के चलते यह पूरा विवाद हुआ।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts