Turkey ने बनाया सबसे खतरनाक बम, अमेरिकी MK84 से तीन गुना ज्यादा विनाशकारी,

कई देशों में जंग चल रही है। इसी बीच तुर्की ने भी एक खतरनाक बम बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बम को GAZAP’ नाम दिया गया है, जिसका वजन करीब 970 किलोग्राम बताया जा रहा है।

इस बम को F16 जैसे लड़ाकू विमानों के जरिए दुश्मन पर हमला किया जा सकता है। इसे IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में पेश किया गया है। इसको अमेरिका के MK84 से तीन गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। जानिए इस बम की और क्या खासियत हैं?

GAZAP बम की क्या खासियत है?

तुर्की के इस बम को अबतक का सबसे घातक बम बताया जा रहा है। GAZAP का वजह लगभग 970 किलोग्राम तक है। यह एक थर्मोबैरिक बम है, जो धमाके के समय लगभग 10,000 घातक टुकड़े चारों ओर फैला सकता है। इसके फटने से बहुत ज्यादा तापमान और दबाव बनेगा। कहा जा रहा है कि यह विनाशकारी क्षमता में अमेरिकी MK84 से तीन गुना ज्यादा आगे है।

घरेलू हथियार इंडस्ट्री में आगे बढ़ रहा तुर्की

इस बम को दुश्मनों पर गिराने के लिए F16 जैसे लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि तुर्की अपने देश की सुरक्षा प्रणाली को दुनिया के सामने लाने लिए IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में शामिल हुआ, जहां पर उन्होंने इस बम की जानकारी दी। बता दें कि तुर्की ने पिछले कुछ सालों में घरेलू हथियार इंडस्ट्री को काफी तेजी से बढ़ाया है। अब GAZAP को तुर्की के रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।

वहीं, अमेरिकी MK84 बम की बात करें तो ये 2,000 पाउंड का है। इसका इस्तेमाल जमीन और उथले-दबे हुए टरगेट्स के लिए किया जाता है। यह धमाके के बाद एक बड़े आकार का गड्डा बना सकता है। यह 400 गज के दायरे में घातक टुकड़े फैला सकता है, जो तुर्की के बम के बहुत कम है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts