मनमानी से परेशान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का धरना, बिजली कनेक्शन न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग की मनमानी का एक ताजा उदाहरण  समाजसेवी मनीष चौधरी के मामले में देखने को मिला है। मनीष चौधरी, जो सर्वसमाज के हित में सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं, ने 18 मई 2024 को 10 केवी क्षमता का औद्योगिक विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। आवेदन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद, उन्हें तीन महीने से अधिक समय से बिजलीघर और मुख्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।समय पर कनेक्शन न मिलने से नाराज होकर मनीष चौधरी ने शुक्रवार को भोपा बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया और चेतावनी दी कि यदि उन्हें शनिवार तक कनेक्शन नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उनका आरोप है कि बिजली विभाग में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहा है, और अगर उनके साथ यह व्यवहार हो रहा है, तो आम उपभोक्ताओं का क्या हाल होगा। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विद्युत विभाग के चेयरमैन से शिकायत करने की बात कही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts