सपा ने छात्र नौजवानों को भाजपा की नीतियों के खिलाफ सचेत किया, सदस्यता अभियान आयोजित

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर | मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टढ़ेडा में समाजवादी युवजन सभा द्वारा आयोजित छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने किया।

इस अभियान में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहेल अबरार, और प्रदेश सचिव कोमल गुर्जर ने भाजपा सरकार पर छात्रों और नौजवानों के प्रति भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मुफ्त शिक्षा, रोजगार, और आरक्षण के मुद्दों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से भाजपा की नीतियों के खिलाफ सचेत रहने और सपा को समर्थन देने का आह्वान किया।

सपा नेताओं ने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही छात्रों और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम में समाजवादी युवजन महासचिव आशीष त्यागी और अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts