सिलीसेढ़ झील पर अवकाश के दिन उमड़ी भीड़, जाम से पर्यटक परेशान

मालाखेड़ा। शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते सिलीसेढ़ झील पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई जब लग्जरी गाड़ियों की लंबी कतारें झील के प्रवेश द्वार से पहले ही लग गईं, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जयपुर, हरियाणा, गुड़गांव, भरतपुर और दौसा से आए पर्यटकों को घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय निवासी रामजीलाल बैंसला और लोकेश कुमार सैनी ने बताया कि सिलीसेढ़ झील पर्यटन विभाग को अच्छी खासी आय देती है, बावजूद इसके वहां पार्किंग स्टैंड जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ पर्यटक झील से दूर ही गाड़ियां खड़ी कर परिवार सहित पैदल ही नौका विहार के लिए झील तक पहुंचे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts