मालाखेड़ा उपखंड में तीन दिवसीय किसान एग्रिस्टिक पंजीयन शिविर शुरू,

मालाखेड़ा उपखंड पंचायत समिति क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों में तीन दिवसीय किसान एग्रिस्टिक पंजीयन शिविर शुरू हुआ। शिविर में किसानों के पंजीयन की सुविधा के लिए उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा नवजोत कवरिया, तहसीलदार मालाखेड़ा मेघा मीणा और नायब तहसीलदार विपिन कुमार ने शिविरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोमवार को ग्राम पंचायत जमालपुर, माधोगढ़, लिली, चोमू, भड़कोल, बदीपुरा, खेड़ली पिचनोत, केरवावाल और भंड्डोडी में शिविरों का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग, कृषि, पशुपालन, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी और बिजली विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत जमालपुर मुख्यालय पर सुबह से ही महिला और पुरुष किसानों की भीड़ लगी रही। यहां पटवारी अमरचंद, मनोज कुमार और कृषि विभाग के जितेंद्र कुमार ने मोबाइल के माध्यम से किसानों का एग्रिस्टिक पंजीयन किया। हालांकि, ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री की कॉपी सर्वर ठप रहने के कारण नहीं मिल पाई, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्राम पंचायत जमालपुर मुख्यालय पर आयोजित शिविर में जमालपुर, मुंडिया, मिर्जापुर, सताना और बाढ़ बिलंदी के किसान पंजीयन करवा रहे हैं। किसानों विक्रम सिंह, कन्हैयालाल, बलबीर सिंह, कमल सिंह, प्रेम सिंह और सोसाय ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन होने के बावजूद एग्रिस्टिक पंजीयन की कॉपी सर्वर ठप रहने के कारण नहीं मिल सकी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts