मुजफ्फरनगर में हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में की गई।वादी अनीस ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके बच्चों का एक अन्य पक्ष के बच्चों के साथ खेल के दौरान विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपीगण उनके घर में घुस गए और लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में वादी के पिता फरमूद गंभीर रूप से घायल हुए, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया।मुखबिर की सूचना पर 3 नवंबर 2024 को बुढ़ाना पुलिस ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग के फायर ब्रिगेड तिराहे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए 3 डंडे और 1 रॉड बरामद किए गए। पुलिस द्वारा अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts