मुजफ्फरनगर में गौकशी के चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गौकशी के मामले में चार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल तथा थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने थाना कोतवाली नगर पर दर्ज मामले मु0अ0सं0 434/24 धारा 3/8 गौवध अधिनियम के अंतर्गत यह गिरफ्तारी की है।

इस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि पुलिस ने इनके कब्जे से एक गाय, एक लकड़ी का गुटका, दो छुरियां, एक दाव, अवैध शस्त्र और कारतूस, तथा एक ब्रेजा गाड़ी बरामद की है।इससे पहले, कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कल्लरपुर कछौली के जंगल में गोवंश के अवशेष पाए गए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अवशेषों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने धारा 3/8 गौवध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया था और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया था।03 नवंबर 2024 को इन टीमों ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान कछौली गांव के जंगल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts