चित्तौड़गढ़ के सेमलपुरा चौराहे पर हुए बहुचर्चित गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के सिलसिले में तीनों को सेमलपुरा स्थित उस होटल में लाया गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। मौके पर पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी और शहर कोतवाल भवानी सिंह जाप्ते के साथ पहुंचे। इस गोलीकांड में अजय राज सिंह झाला नामक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।















