पांडुपोल मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु, सिलीबेरी गेट से भरा पानी बना परेशानी का कारण

मालाखेड़ा क्षेत्र से लेकर राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, कठूमर और अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र तक से हजारों श्रद्धालु पांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु बाइक से और कई पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे। सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में स्थित इस धार्मिक स्थल पर मंगलवार को सिलीबेरी गेट के रास्ते से 800 से अधिक मोटरसाइकिलों और पैदल चलकर भक्तों ने दर्शन किए। नयागांव, प्रतापपुर, डूबी, भजेड़ा, पलवा, पृथ्वीपुरा, बालेटा, पुनखर, खेड़ली, मालाखेड़ा, माचाड़ी, राजगढ़ और अलवर सहित अनेक कस्बों व शहरों से भारी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से पहुंचे।

इस पुराने पैदल मार्ग में बारिश का पानी भर जाने से रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भर गया, जिससे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह लोग दलदल में फंस भी गए। श्रद्धालुओं ने सरिस्का वन विभाग से कच्चे रास्ते पर रोड़ी और कंक्रीट डालने की मांग की है। इसी महीने में पांडुपोल मंदिर का लकी मेला भी आयोजित होना है, जिसमें तीन दिन तक हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस अवसर पर भंडारा, प्रसादी, सुंदरकांड पाठ और भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में मौजूद रही। मौके पर पंडित चेतन शर्मा, पंडित मुरारीलाल, पंडित सतीश शर्मा, गोविंद जोशी, रोहित शर्मा, महेश जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts