सिली बेरी बांध में बारिश से पहुंचा पानी, जल स्तर बढ़ने से गांवों को मिला लाभ

मालाखेड़ा (अलवर)। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद पांडुपोल, नाहर शक्ति, रोटकयाला, सुकोला और उमरी के पहाड़ों से होकर बहता पानी सिली बेरी बांध बालेटा में पहुंचा, जिससे बांध का जल स्तर 31 जुलाई और उसके अगले दिन की तेज बारिश के बाद 3 फीट तक पहुंच गया था। हालांकि कंक्रीट से बने भराव क्षेत्र के कारण पानी तेजी से जमीन में समा गया और मंगलवार को जल स्तर घटकर एक फुट रह गया। सहायक अभियंता पवन कुमार ने जानकारी दी कि इस बांध में एकत्र पानी से सैकड़ों गांवों के जलस्तर में सुधार होता है। वहीं, अधिशासी अभियंता संजय खत्री ने बताया कि बांध की दो मोरी को रिसाव रोकने के लिए पैक कर दिया गया है, जिससे बारिश का पानी बांध में सुरक्षित रहे और अधिक समय तक ग्रामीणों को लाभ मिले।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts