मालाखेड़ा में निकली ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

मालाखेड़ा कस्बे में स्थित रियासतकालीन प्राचीन पौराणिक श्री श्री 1008 जगन्नाथ जी महाराज मंदिर से भगवान की मूर्ति को इंद्र विमान में विराजमान कर भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ जगदीश जी की आरती से किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यात्रा गांधी चौक होते हुए रघुनाथ जी मंदिर तक पहुंची, जहां पहुंचने में ही दो घंटे लगे। रात्रि 12 बजे तक रथ यात्रा तुलसीराम जी की बगीची तक पहुंची। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भजन गाते हुए शामिल हुईं और रास्ते में कई स्थानों पर महाआरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने जगहजगह ठंडे मीठे जल, शरबत की प्याऊ लगाई और प्रसाद वितरण किया। भगवान के सेवकों राकेश कुमार दीक्षित, अजय कुमार दीक्षित, हरिओम दीक्षित, शिवकुमार दीक्षित ने इसे ऐतिहासिक यात्रा बताया। 1 जुलाई को विश्राम रहेगा, 2 जुलाई को बड़ा मेला और रात्रि में वरमाला महोत्सव होगा। 3 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी जानकी जी के साथ गर्भगृह लौटेंगे। यात्रा के दौरान थाना अधिकारी हितेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts