नगर निगम में बड़ा फेरबदल: दिग्विजय चौहान बने भाजपा पार्षद दल के नए नेता, नीरज शर्मा को मिली मेला गुघाल समिति की कमान

सहारनपुर, नगर निगम सहारनपुर में पार्षद दल के नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने पार्षद संजय गर्ग को हटाकर वार्ड 48 आवास विकास से निर्वाचित पार्षद दिग्विजय चौहान को भाजपा पार्षद दल का नया नेता नियुक्त किया है। साथ ही वार्ड 30 मदनपुरी के पार्षद नीरज शर्मा को उत्तर भारत के ऐतिहासिक मेला गुघाल आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

महापौर कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। दिग्विजय चौहान अब निगम बोर्ड की बैठकों में भाजपा पार्षद दल का नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि पिछली नगर निगम बोर्ड में उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं।

पूर्व दल नेता संजय गर्ग वार्ड 55 चंद्रनगर से लगातार दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। वहीं नई जिम्मेदारी संभालने वाले दिग्विजय चौहान वार्ड 48 से पहली बार निर्वाचित हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।इसके अलावा महापौर ने मेला गुघाल आयोजन समिति का गठन करते हुए पार्षद नीरज शर्मा को अध्यक्ष, पार्षद के.के. बत्रा (वार्ड 42) पार्षद मोहम्मद अहमद मलिक (वार्ड 51) को सदस्य मनोनीत किया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि गुघाल मेले-2025 के सफल और भव्य आयोजन के लिए तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी।महापौर द्वारा दोनों नियुक्तियों की सूचना नगर आयुक्त, अपर नगरायुक्तों और विभागाध्यक्षों को भी भेज दी गई है। यह फेरबदल नगर निगम में नई ऊर्जा और प्रभावी संचालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts