पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है,एनडीए 400 के पार नहीं 400 हर के पार है:अखिलेश यादव।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। मुजफ्फरनगर में हमारे प्रत्याशी जीत रहे हैं।

बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में आयोजित की गई जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में विशेष कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। जिसके चलते अन्य दलों के नेता लगातार समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में चल रही बदलाव की हवा के झोंके से मुजफ्फरनगर से हमारे प्रत्याशी जीत रहे हैं

।उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर से आज उसके प्रत्याशी का नाम गायब हो रहा है। मतदान के दिन जब वोट पड़ेंगे तो मतदाताओं द्वारा भाजपा को भी गायब कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर आज एंबुलेंस दौड़ रही है। वह समाजवादी सरकार की देन है। पहले पुलिस के पास गाड़ियां नहीं होती थी और पुलिस वालों को गाड़ी चलाने के लिए तेल भी नहीं मिलता था। बीजेपी ने गाड़ी बढ़ाने के बजाय सौ नंबर को बढ़ाकर 112 कर दिया है। अब बीजेपी सरकार में पुलिस ने वसूली के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अभी तक समाजवादी पार्टी सरकार का लैपटॉप चल रहा है। भाजपा सरकार लोगों को खराब राशन देकर अपनी वाहवाही लूटने के प्रयास कर रही है। सपा की सरकार बनने पर हम गरीबों को खराब गेहूं के बजाय आटा एवं डाटा दोनों मुफ्त देंगे। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज को माफ किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts