परीक्षाओं को आगे बढ़ाने हेतु छात्रसंघ नेता अमन जैन ने दिया ज्ञापन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने विश्व विद्यालय द्वारा प्रस्तावित सम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम को विस्तारित करने के लिए मां शाकुंभरी देवी विश्व विद्यालय सहारनपुर के परीक्षा नियंत्रक के नाम कॉलेज प्राचार्या डॉ गरिमा जैन को ज्ञापन सौंपा,छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने बताया कि विश्व विद्यालय द्वारा सम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम आगामी 20 मई से कराना प्रस्तावित किया गया है जबकि गत 4 अप्रैल को विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न हुई है। अगले सेमेस्टर के लिए कक्षाएं भी सुचारू रूप से संचालित नही हो पाई है जिससे विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी पूर्ण नही हो पाया है और इस मामले को लेकर हमने छात्र-छात्राओं के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए विवि के परीक्षा नियंत्रक के नाम कॉलेज प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा है। और ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि विश्व विद्यालय द्वारा प्रस्तावित सम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम को स्थगित कर जून माह तक विस्तारित किया जाए ताकि विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूर्ण हो सके,छात्रसंघ नेता अमन जैन ने ये भी मांग की है कि महाविद्यालयों को कक्षाएं संचालित कराने के निर्देश जारी किए जाए जिससे विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूर्ण हो सकें,कॉलेज प्राचार्या डॉ गरिमा जैन ने कहा कि छात्रसंघ द्वारा दिए गए पत्र को परीक्षा नियंत्रक को भेजा जायेगा और समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जायेगा,मुख्य रूप से माहेनूर, कार्तिकेय, आदिल, मनतशा , रीत, विश, प्रिन्सी रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts