अलवर: बैंक में घुसकर चोर ने महिला अधिकारी का मोबाइल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

अलवर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधियों की बढ़ती सक्रियता के बीच अब बैंक भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मनु मार्ग तिराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है, जहां दिनदहाड़े एक चोर बैंक में घुसकर महिला अधिकारी का मोबाइल चोरी कर ले गया।

CCTV फुटेज के मुताबिक, एक युवक नीली टी-शर्ट पहनकर महिला अधिकारी प्रियंका के काउंटर के पास बैठा था। इस दौरान प्रियंका अपने कंप्यूटर पर कार्य में व्यस्त थीं और उनका मोबाइल काउंटर पर रखा था। मौका पाकर युवक ने चुपचाप मोबाइल उठाया और रफूचक्कर हो गया।

जब महिला अधिकारी को मोबाइल नहीं मिला, तो उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। इसके बाद महिला अधिकारी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts