राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के एलसी-142 के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर राजगढ़ पुलिस, रेलवे पुलिस और पालिकाकर्मी जुगनू तंबोली मौके पर पहुंचे। पालिकाकर्मी जुगनू तंबोली की सहायता से मृतक के शव को ट्रैक से हटाकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान महेंद्र कुमार सैनी (पुत्र कल्याण सहाय सैनी), निवासी रेलवे स्टेशन के समीप, राजगढ़, के रूप में हुई। हैडकांस्टेबल मुकेश ने बताया कि मृतक के पिता कल्याण सहाय सैनी ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई न करवाने की रिपोर्ट दी, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts