राजगढ़ (अलवर) स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अलवर जिला सैनी महासभा के अध्यक्ष पूरण मल सैनी ने की। उन्होंने राजगढ़ कार्यकारिणी के अध्यक्ष सहित सभी 31 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अलवर जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मालाखेड़ा, मौजपुर, बानसूर, रैणी, राजपुर बड़ा, सकट, माचाड़ी और लक्ष्मणगढ़ से सैनी समाज के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
समारोह को पूरणमल सैनी, लालाराम सैनी, निरंजन लाल सैनी, कैलाश चंद सैनी, कन्हैया लाल सैनी, गोवर्धन लाल सैनी, प्रहलाद राय सैनी, लहरी राम सैनी, अलका सैनी और पी. डी. सैनी ने संबोधित किया। सैनी समाज के विधि सलाहकार जितेंद्र सैनी एडवोकेट ने जानकारी दी कि कार्यकारिणी के 31 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
शपथ समारोह के पश्चात सामाजिक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज सुधार जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया। इसका उदाहरण राजगढ़ के छतरी का बास में हुए एक विधवा विवाह को बताया गया। सैनी समाज राजगढ़ के सचिव सत्येंद्र सैनी ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए शीघ्र ही महासभा का आयोजन कर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।















