जयपुर के मोहम्मद कैफ ने भारत को दिलाया गोल्ड, अंडर-19 फुटबॉल टीम में बनाई जगह

जयपुर, राजस्थान के युवा फुटबॉलर मोहम्मद कैफ ने देश और प्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। सिटी फुटबॉल क्लब मकराना से जुड़े कैफ ने अंडर-16 और अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम का नेतृत्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड मेडल जिताया। उनकी शानदार खेल क्षमता और लीडरशिप को देखते हुए अब उन्हें अंडर-19 भारतीय टीम में भी शामिल कर लिया गया है।

यह उपलब्धि और भी खास इसलिए बन जाती है क्योंकि मोहम्मद कैफ राजस्थान के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक के बाद एक तीन राष्ट्रीय आयु वर्ग की टीमों में खेलते हुए जगह बनाई है। पूर्व नेशनल फुटबॉलर मोहसिन कुरेशी ने बताया कि यह लगभग चार से पांच दशक बाद हुआ है जब किसी राजस्थानी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा मुकाम हासिल किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से मकराना नगर और सिटी फुटबॉल क्लब में खुशी की लहर है, और स्थानीय लोगों ने कैफ के सम्मान में जश्न भी मनाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts