सिरोही में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की सेवाओं का परीक्षण

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सिरोही के ब्रह्मकुमारीज संस्थान के मानसरोवर केंद्र पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना था। मॉक ड्रिल के दौरान मुख्यालय सेवा, वार्डन सेवा, अग्निशमन, संचार, बचाव, चिकित्सा, परिवहन सहित सभी आवश्यक सेवाओं की तत्परता परखा गया। घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और आग पर नियंत्रण के प्रयासों का अभ्यास किया गया। मौके पर जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी और पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने स्थिति नियंत्रण हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मॉक ड्रिल के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं में सुधार और कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण देने की बात कही। ADM डॉ दिनेश राय सापेला, ASP प्रभुदयाल धानिया, CEO प्रकाश चंद अग्रवाल समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। यह मॉक ड्रिल भविष्य की आपात स्थितियों के लिए जिले को तैयार करने की दिशा में अहम कदम रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts