अग्रवाल विद्यालय समिति अलवर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने की 51 हजार की घोषणा

रामगढ़ (अलवर)। अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में विद्यालय समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जीडी बंसल, एडवोकेट हाई कोर्ट राजस्थान ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी में कैलाश चंद्र गुप्ता (कानेटी) को अध्यक्ष, दीपक गर्ग (एस ज्वेलर्स) को उपाध्यक्ष, रामबाबू गोयल (भरतपुरिया) को मंत्री, राकेश गोयल (रामगढ़) को उप मंत्री और मोहनलाल मित्तल (बजेड़ा) को कोषाध्यक्ष चुना गया।

समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुनील भरतिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता ठेकेदार, उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग, रोहित गोयल, मुकेश अग्रवाल सहित पूर्व पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जिला अग्रवाल संस्थान अध्यक्ष हुकमचंद गर्ग, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अतुल किशोर गुप्ता, मंत्री विजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग, भगवान सहाय गोयल, रमेश मित्तल, अशोक मित्तल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, दिनेश गुप्ता ठेकेदार सहित सैकड़ों अग्र बंधु मौजूद रहे।

इस अवसर पर जगदीश सिंघल ने पांच छात्रों को ड्रेस और किताबें उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं सुनील भरतिया, रोहित गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दीपक गर्ग, राकेश गोयल और मोहनलाल मित्तल ने विद्यालय को 11-11 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की। अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन अधिकारी भूप सिंह नरूका (सेवानिवृत्त एडीईओ) का सोल उड़ाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने किया और विद्यालय के विकास कार्यों की जानकारी मंत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता ने दी। कार्यक्रम का समापन मंत्री रामबाबू गोयल के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts