समाजसेवी अनिल जैन ने श्याम मंदिर में चांदी के बर्तन भेंट कर निभाई आस्था

रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ कस्बे में बहादरपुर रोड स्थित श्याम बाबा मंदिर में समाजसेवी एवं भामाशाह अनिल कुमार जैन ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर धार्मिक आस्था और समाजसेवा का परिचय दिया। अनिल जैन ने मंदिर में विराजमान श्याम बाबा और लड्डू गोपाल के समक्ष नतमस्तक होकर चांदी के पांच-पांच बर्तन भेंट किए। इन बर्तनों को उन्होंने मंदिर जन कल्याण समिति अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा को सौंपा, जो पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों में उपयोग किए जाएंगे।

इस धार्मिक अवसर पर उनके पुत्र संदीप जैन भी उपस्थित रहे और पिता के इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई। चांदी के बर्तन भेंट करने की यह पहल न केवल धार्मिक भावना से प्रेरित थी, बल्कि समाज में भक्ति एवं सेवा का संदेश भी दे गई।

मंदिर प्रांगण में इस अवसर पर मंदिर जन कल्याण समिति के सदस्य दिनेश शर्मा एडवोकेट, महेंद्र गोपालिया, पत्रकार नवल किशोर चौधरी, रामकुमार यादव, मदनलाल मुखिजा, पंडित नवीन शर्मा, चमन सैनी, समाजसेवी चिराग साहू सहित कई श्रद्धालु और समिति सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस भेंट को पुण्य कार्य बताते हुए जैन परिवार की प्रशंसा की।

अनिल कुमार जैन इससे पूर्व भी रामगढ़ क्षेत्र में अनेक सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों में योगदान दे चुके हैं। मंदिर समिति ने उनके योगदान के लिए आभार जताया और भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा जताई। धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts